फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five people die from death

पांच लोगों की मौत से कोहराम

Sat, 23 Mar 2019 12:24 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 23 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five people die from death
घटनास्थल पर पूछताछ करते आला अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। 20 मार्च की रात को हाथरस रोड पर गांव बढ़ार के निकट हुई सड़क दुर्घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस ने कई लोगों को रौंद दिया था, जिनमें से थाना सादाबाद पुलिस के एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। रिपोर्ट धारा 279, 337, 338 और 304 ए की धाराओं के तहत दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव बेरिया थाना जहानगंज जिला फर्रुखाबाद निवासी शिवराज सिंह पुत्र झब्बूलाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 20 मार्च की रात हाथरस रोड पर माधव पेट्रोल पंप के सामने एक मैसी फर्गूसन ट्रैक्टर जिसकी ट्रॉली में आलू लदा था, से वैगनआर कार नंबर डीएल 3 सी बीवी 6002 की टक्कर होने से दो वाहन सड़क पर आ गए थे, इन वाहनों को रात लगभग साढ़े दस बजे थाना सादाबाद की पुलिस और एनएचएआई की मोबाइल टीम के कर्मी एक अन्य ट्रैक्टर नंबर यूपी 86 क्यू 7591 से ट्रचिंग कर हटाने का प्रयास कर रहे थे, उनकी मदद के लिए मैं और मेरा भतीजा अनिल कुमार पुत्र विशंभर दयाल निवासी ग्राम नगला बेरिया थाना जहानगंज जिला फर्रुखाबाद तथा एक अन्य हरेंद्र पुत्र हरीप्रसाद निवासी गढ़ी हर्रूप नौगांव थाना सादाबाद और अन्य लोग मौजूद थे। उसी समय बस संख्या यूपी 15 सीटी-0817 का चालक रोडवेज बस को आगरा की तरफ से बड़ी तेजी और लापरवाही से चलाकर ले आया और वहां पर काम कर रहे हम लोगों पर चढ़ा दी, जिससे उसका भतीजा अनिल कुमार, हरेंद्र और यूपी पुलिस के दीवान गिरीशचंद्र पुत्र ज्ञान सिंह निवासी पृथ्वीपुर थाना खैरगढ़ फिरोजाबाद व दो अन्य की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के मालिक ने भी दी तहरीर
सादाबाद। कांकरापुरा नगला सावला आगरा निवासी सत्यप्रका पुत्र जनक सिंह ने भी तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि उसका ट्रैक्टर यूपी 80 ईक्यू-2722 मैसी फर्गूसन अपने रिश्तेदार रामकिशन पुत्र हरप्रसाद निवासी मांगरू का आलू लेकर उसका ड्राइवर प्रभु दयाल पुत्र रामजीलाल एसआर कोल्ड स्टोर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed