फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firing to loot cash on petrol pump

पेट्रोल पंप पर कैश लूटने के लिए फायरिंग

Tue, 10 Oct 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)। Updated Tue, 10 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
 Firing to loot cash on petrol pump
demo pic
सादाबाद के बिसावर पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह पांच बजे एक पेट्रोल पंप पर कार में सवार तीन बदमाशों ने कैश लूटने की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर एक कर्मचारी पर उन्होंने फायर भी झोंका, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बदमाश मौके से भाग निकले। लूट की कोशिश की यह वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेट्रोल पंप संचालक के मुताबिक बीते कुछ महीनों में उनके पंप पर लूटपाट की यह चौथी वारदात है। हर बार तहरीर दिए जाने के बावजूद सादाबाद पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही।
विज्ञापन


बिसावर के पास के गढ़ी खमानी के रहने वाले हरिशचंद्र चौधरी पुत्र रामलाल चौधरी का गांव के पास ही एचएन फिलिंग सेंटर के नाम से पेट्रोल पंप है। हरिशचंद्र चौधरी का कहना है कि मंगलवार को सुबह पांच बजे पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हाकिम सिंह मौजूद थे। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक वैगनआर कार आकर रुकी। कार में सवार तीन युवकों ने कार का टैंक फुल करा लिया। कार में 2190 रुपये का पेट्रोल आया। हाकिम सिंह ने जब कार सवारों से पेट्रोल के रुपये मांगे तो उनमें से एक शख्स कार से उतरा और सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। वह सेल्समैन को धमकाता हुआ ऑफिस की तरफ ले गया जहां लाखों रुपये का कैश रखा हुआ था। आरोपी कार सवार कैश लूटने की कोशिश कर ही रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी शोर सुनकर दूसरा सेल्समैन प्रदीप भी वहां आ पहुंचा। प्रदीप को देखते ही एक आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। तमंचे से निकली गोली प्रदीप से पहले जमीन पर आकर लगी और प्रदीप बाल-बाल बच गया। इससे पहले बदमाश दूसरा फायर करता, पेट्रोल पंप पर कुछ और लोग आ गए। लोगों   को जुटता देख आरोपी भाग निकले। शिकायत दर्ज नहीं किए जाने के सवाल पर कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच  की जा रही है। थाने पर आने  वाली हर शिकायत को जांच में सही पाए जाने पर दर्ज किया जाता है। जांच के बाद इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed