फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fireworks fire in a population, a serious explosion

आबादी के बीच आतिशबाजी में धमाके, एक गंभीर

Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fireworks fire in a population, a serious explosion
धमाके के बाद फटी हुई छत को देख्ाते एएसपी व एसडीएम सदर। - फोटो : Amar Ujala
शहर के मोहल्ला नवीपुर के एक घर में मंगलवार की सुबह आतिशबाजी में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा इलाका तेज धमाकों से दहल उठा। एक के बाद एक दो धमाके हुए। धमाके इतने जबर्दस्त थे कि मकान की छत उखड़ गई। घटना में मकान मालिक जवाहर गंभीर रूप से झुलस गया। उसको  उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आतिशबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शहर के नवीपुर कलां में जवाहर अपने मकान में आतिशबाजी बनाने का कारोबार करता था। यह कारोबार वह लंबे समय से अपने आवास में ही छत पर कर रहा था। मंगलवार को अचानक इस बारूद में आग लग गई, जिससे देखते ही देखते दो जबर्दस्त धमाके हुए। धमाकों से मकान की छत उखड़ने से साथ-साथ कई अन्य जगहों पर दरारें पड़ गईं। धमाके इतने तीव्र थे कि इनसे आसपास के मकान भी हिल गए।
विज्ञापन


मारे दहशत के लोग यह सोचकर घरों से बाहर निकल आए कि कहीं भूकंप के झटके तो नहीं लग रहे। सूचना पर कोतवाल सदर जसपाल पंवार खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान घायल जवाहर को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, एसडीएम अरुण्‍ा कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed