{"_id":"571671854f1c1bf6468b45f2","slug":"fire-in-the-computer-center-the-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर सेंटर में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर सेंटर में आग, लाखों का नुकसान
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड से मची अफरा-तफरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपऊ। कस्बे के बजरंग मार्केट में एक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से सेंटर में रखे एक लैपटॉप के साथ लाखों का सामान जलकर राख हो गया। काफी देर तक बाजार में अफरा-तफरी मची रही। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पानी, मिट्टी आदि की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया।
कस्बे में बजरंग मार्केट की दूसरी मंजिल पर बीआईआईटी नाम से एक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर है। शाम के पांच बजे कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के मालिक देवेश कुमार फौजदार सेंटर को बंद करके अपने घर चले गए। अचानक साढ़े पांच बजे सेंटर के मालिक के केबिन से पास के दुकानदारों ने धुआं उठते देखा। धुआं को देखकर पास के दुकानदार और पड़ोस के अन्य लोग वहां इकट्ठे हो गए। बाहर से सेंटर का ताला लगा हुआ था। लोग सेंटर मालिक के आने का इंतजार करने लगे। धुआं बढ़ता ही जा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने सेंटर का दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। दरवाजा टूटने के बाद उसकी केबिन से धुएं का गुबार निकला। तब तक आग काफी भीषण रूप ले चुकी थी। दुकानदार और पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। तब तक आग से वहां काफी कुछ बर्बाद हो चुका था। आग से एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, एक यूपीएस एवं फर्नीचर के अलावा कौशल विकास मिशन की फाइलों सहित लाखों का सामान जल चुका था।