{"_id":"5b6b31ae4f1c1b9f3e8b5d23","slug":"fir-lodge-in-molestation-case-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़खानी मामले में दो शिक्षकों पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़खानी मामले में दो शिक्षकों पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,हसायन, हाथरस।
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
arrested
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षक सहित दो लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट बीएसए ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह ने विद्यालय पहुंचकर पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए। उसके बाद आरोपी शिक्षक को घर से गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया। बीएसए हरिश्चंद्र की तहरीर पर सहायक अध्यापक ओमेंद्र सिंह और इंचार्ज अध्यापक यशवीर सिंह के खिलाफ छेड़खानी और छात्राओं से अपशब्द कहने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।