{"_id":"fa3a48fcaee2aaec41ca8a888867f2c2","slug":"finger-damage-in-machine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन में मजदूर का हाथ फंसा, उंगलियां कटीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मशीन में मजदूर का हाथ फंसा, उंगलियां कटीं
hathras
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर की एक रंग-गुलाल फैक्ट्री में काम करते समय मशीन की चपेट में मजदूर का हाथ आने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूर भी एकत्रित हो गए। इस संबंध में फैक्ट्री के मालिक को भी अवगत कराया गया। अन्य मजदूर घायल को बाइक से लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे। हादसे में मजदूर के हाथ की उंगलियां कट गई।
शहर की एक रंग-गुलाल फैक्ट्री में गांव वूलगढ़ी निवासी 25 वर्षीय हरिओम पुत्र राकेश सिंह काम करता है। बुधवार की दोपहर वह फैक्ट्री की वर्म मशीन पर गुलाल बनाने का काम कर रहा था। तभी अचानक उसका एक हाथ मशीन में आ गया। हरिओम ने शोर मचाया। अन्य मजदूर एकत्रित हो गए और मशीन बंद कर उसे बचाया। उसका हाथ बुरी तरह से मशीन में फंस गया। काफी प्रयास के बाद उसका हाथ मशीन से निकाला जा सका। घायल हरिओम के परिजनों व अन्य मजदूरों का आरोप था कि उसकी कोई सहायता नहीं की गई है, जिससे मजदूरों में रोष उत्पन्न हो गया। एक अन्य मजदूर की बाइक पर बैठाकर घायल हरिओम को कोतवाली के निकट स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के समय उसके हाथ की उंगलियां काटनी पड़ीं। देर शाम तक घायल हरिओम को होश नहीं आया था।