फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Female cop suspended for alleged bribery

रिश्वत लेने के आरोप में महिला सिपाही सस्पेंड

Fri, 15 Apr 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। हसायन क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार आठ साल की मासूम बच्ची के परिजनाें से मेडिकल कराने के एवज में 500 रुपये लेनेे की आरोपी महिला कांस्टेबल ममता रानी को शुक्रवार को एसपी ने निलंबित कर दिया। ममता रानी के पैसे लेने की तस्वीरें मीडिया के कैमरों में कैद हो गई थीं। शुक्रवार को सुबह कई चैनलों पर जब इस खबर ने सुर्खियां बटोरीं तो एसपी ने आरक्षी के निलंबन में देर नहीं लगाई। 
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर दुष्कर्म के मामले को छेड़छाड़ में दर्ज करने और थाने में शिकायत दर्ज करने के एवज में रुपये लिए जाने की शिकायत भी की है। परिजनों ने कहा है कि उन पर थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये में समझौता करने का दबाव भी बनाया। जब महिला आरक्षी लड़की को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां भी उसने 700 रुपये ले लिए। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि आरक्षी ने अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करते हुए घोर लापरवाही और शिथिलता बरती है। उनके ऊपर लगे आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। उन्हें यूपी के अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दंड एवं अपील नियमावली-1991 के नियम 17 (1)(क) के प्रावधानों के अंतर्गत निलंबित किया गया है और उनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच सीओ सिकंदराराऊ को दी गई है। निलंबन अवधि में आरक्षी ममता रानी को आधा वेतन जीवन निर्वाह के लिए दिया जाएगा। निलंबन की अवधि में वह पुलिस लाइन हाथरस से संबंध रहेंगी और आला अधिकारियों की बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed