फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer's Murder on opposing buffalo theft

भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की हत्या

Sun, 23 Jul 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Sun, 23 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer's Murder on opposing buffalo theft
हत्या का आरोपी
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पचाैं में शुक्रवार की रात्रि में भैंस चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर किसान की हत्या कर दी। बदमाशों ने जो तीन भैंसें चोरी की थीं, उनमें से एक कुछ देर बाद ही छूटकर आ गई, जबकि दो को बदमाश ले जाने में कामयाब रहे। घटना से गांव में दहशत का माहौल रहा । एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी घटनास्थल का दौरा किया और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी नरेश कुमार (50 वर्ष) पुत्र रामदास अपने खेत पर झोंपड़ी में सोया हुआ था। अर्द्ध रात्रि को बदमाशों ने धावा बोलकर पड़ोस में बंधी केशव और नेम सिंह की तीन भैंसें खोल लीं। इनमें से एक भैंस रम्हाने लगी। उसकी आवाज सुनकर किसान नरेश जाग गया और उसने बदमाशों को टोक दिया। नरेश भैंस चोरी का प्रतिरोध करने लगा, जिससे बौखलाए बदमाशों ने नेम सिंह को पकड़ लिया। उसकी ही चादर फाड़कर उसके हाथ-पांव बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन


इसके बाद चोर तीनों भैंसों को खोलकर ले गए। इधर, गांव में जगार हो गई। ग्रामीण जब खेत पर पहुंचे तो देखा कि नरेश बंधा हुआ है। उसे खोला गया तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना था कि बदमाशों ने नरेश का गला भी दबाया है। इधर, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और खेत में बने निशानों के आधार पर भैंस चोरों का पीछा किया, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। इधर, तीन में से एक भैंस बदमाशों के हाथ से छूटकर आ गई। सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी घटनास्थल का दौरा किया और कोतवाली पुलिस को बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed