फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Family Fleeing From Fear of Danganga

दबंगों के डर से गांव से परिवार का पलायन

Thu, 31 Aug 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ।  (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ।  (हाथरस)।  Updated Thu, 31 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Family Fleeing From Fear of Danganga
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार को दबंगों द्वारा गांव से जबरन निकालने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। इस परिवार ने एसपी मिलकर से उन्हें दबंगों से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला पचौरी का एक युवक कुछ दिन पूर्व गांव की एक लड़की को ले गया था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। ग्रामीणों के दवाब में दोनों 25 जुलाई को वापस आ गए। इसके बाद                   दोनों एक बार फिर चले गए। लड़की पक्ष ने कोतवाली में लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की का मेडिकल   कराया गया, जिसमें वह बालिग निकली। न्यायालय में लड़की ने लड़के साथ जाना ही स्वीकार किया। न्यायालय से लड़की को पुलिस सुरक्षा में युवक के हवाले कर दिया। उस दिन से ही वह दोनों गांव से चले गए। अब युवक के परिजनों का आरोप है कि युवती पक्ष उन पर युवती को लाने के लिए दवाब बना रहा है। इसके लिए कई बार पंचायत बुलाने की भी कोशिश की गई। 
विज्ञापन


अंत में बुधवार को पंचायत बुलाई गई। पंचायत में सभी पंचों ने मिलकर कहा कि वह लोग न्यायालय से बढ़कर नहीं हैं। आरोप है कि इसी बात को लेकर पंचायत में मौजूद कुछ उखड़ गए और पंचों के जाने के बाद गाली-गलौज करते हुए लड़का पक्ष के लोगों से   कहा वह कि या तो लड़की को वापस लाएं, वरना गांव से चले जाएं। दोनों ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लड़का पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि लड़की पक्ष के लोग फरार हैं।
गांव में जाकर लड़का पक्ष के दो लोगो को लेकर थाने ले आई । लड़की पक्ष वाले भाग गए, जिनका बाद में शांति भंग के तहत  चालान कर दिया गया। लड़के के परिजन एवं उसके चाचा के  परिजन अपने घरों में ताला लगाकर रात में ही अपने मवेशियों कोलेकर गांव से चले गए। गुरुवार   को वह अपनी फरियाद लेकर  एसपी कार्यालय गए। एसपी ने उनको न्याय दिलाने का भरोसा  दिया है। समाचार लिखे जाने  तक परिवार का कोई भी सदस्य गांव नहीं लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed