{"_id":"5b7331d542c792485f13533f","slug":"expected-to-get-justice-through-bird","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चिड़िया’ के जरिये बंधी न्याय पाने उम्मीद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘चिड़िया’ के जरिये बंधी न्याय पाने उम्मीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग घर बैठे अपनी शिकायतों को पुलिस अफसरों तक पहुंचा कर न्याय पा रहे हैं। जिले में 1,266 लोगों ने ट्विटर के जरिये अपनी शिकायतों को पुलिस तक पहुंचाया है। पुलिस ने भी इन मामलों में गंभीरता बरतते हुए इनकी शिकायतों का निस्तारण किया।
वहीं इन शिकायतों में पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मामले आए थे। जिन पर एसपी हाथरस की ओर से कार्रवाई की गई। ट्विटर पर आए मामलों में कार्रवाई के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया है। हाथरस पुलिस के ट्विटर अकाउंट के अब तक 4,492 फॉलोवर हो चुके हैं।
शासन स्तर से शुरू हुई सोशल मीडिया साइट से लोगों को काफी मदद मिल रही है। हाथरस पुलिस के नाम से ट्विटर एकाउंट संचालित किया जा रहा है। इस पर शिकायत करने के लिए लोगों को अपना एक ट्विटर एकाउंट बनाना पड़ता है। उसके बाद शिकायतकर्ता अपनी शिकायत को वहां पर भेज देता है।
विज्ञापन
इस शिकायत के ट्विटर पर मिलते ही पुलिस महकमे की ओर तुरंत संबंधित थाने को कार्रवाई किए जाने के लिए अग्रेसित किया जाता है और इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी भेजी जाती है। समस्या का निस्तारण होने पर शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाता है। अब लोग ट्विटर एकाउंट की मदद से अपनी तमाम समस्याओं को पुलिस तक आसानी पहुंचा रहे हैं।