{"_id":"ececb806a67542598d551b76b33549bc","slug":"eight-candidates-registered-in-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ प्रत्याशियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ प्रत्याशियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
hathras
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन में आठ प्रत्याशियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज किए हैं। ऐंहन गांव के इन प्रत्याशियों पर सरकारी भवनों पर प्रचार सामग्री लगाने का आरोप है।
चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सरकारी भवनों पर प्रचार सामग्री नहीं लगाई जा सकती। ऐसा करना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। यही वजह है कि आचार संहिता लगने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सरकारी भवनों में लगी प्रचार सामग्री यहां तक कि सरकार की योजनाओं का बखान करने वाले होर्डिंग को भी हटा देते हैं।
एसओ हाथरस जंक्शन सुधीर कुमार के मुताबिक ऐंहन में सरकारी भवनों, बिजली के खंभों पर प्रचार सामग्री लगी हुई थी। प्रत्याशी सरकारी भवनों का इस्तेमाल अपने प्रचार में कर रहे थे। आठ प्रत्याशियों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।