फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   e-rickshaw driver loot and murdered by youth

लाला नगला के युवक की हत्याकर लूटा ई-रिक्शा

Thu, 03 May 2018 11:47 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Thu, 03 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
e-rickshaw driver loot and murdered by youth
घटना के संबंध में जानकारी करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
शहर के लाला के नगला निवासी 18 वर्षीय युवक मोहम्मद फैजान उर्फ काले पुत्र मोहम्मद रईस का शव गुरुवार सुबह सासनी में कन्या गुरुकुल के पास सड़क किनारे मिला। मौके से ई-रिक्शा नहीं मिलने के कारण परिजनों को लूट के बाद हत्या का अंदेशा सता रहा है। सासनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


मोहम्मद रईस के मुताबिक उनका छह बेटों में फैजान (18) सबसे छोटा था। बुधवार सुबह छह बजे वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। शाम तक मोहम्मद फैजान के घर न लौटने से परिजनों को चिंता हुई और वह उसकी तलाश में जुट गए। आसपास सभी रिश्तेदारों के यहां युवक की तलाश की गई। सासनी में गुरुवार सुबह फैजान का शव मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सासनी पुलिस ने शव के पास पड़े कागजातों के आधार पर शव की शिनाख्त फैजान के रूप में की और परिजनों को सूचना दी। फैजान के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। हाथ-पैर की हड्डियां टूटी हुई थीं और सिर में भी गहरी चोट थी। शव मिलने के बाद पुलिस इसे हादसा मान रही है। सड़क किनारे रक्तरंजित शव मिलने पर पुलिस को लगा कि किसी भारी वाहन ने राह चलते युवक को रौंद दिया है, लेकिन जब परिजनों ने मौके से ई-रिक्शा नदारद होने की बात अधिकारियों को बताई तो उनके होश उड़ गए। उनका अंदेशा है कि बेटे से ई-रिक्शा लूटकर उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए बागला अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे की आशंका पर सीओ सिटी के नेतृत्व में सासनी और सदर कोतवाली पुलिस भी यहां पहुंच गई। सपा, बसपा, रालोद आदि दलों के नेताओं ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और भाजपा सरकार में कान ून व्यवस्था की खराब स्थिति पर सवाल उठाया। 

नेताओं ने कहा कि इससे पहले भी ई-रिक्शा लूटकर कई चालकों की हत्याएं जिले में की जा चुकी हैं।   पुलिस अभी तक इस गैंग को पकड़ नहीं पाई है।  

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चलेगा कि यह मामला हत्या का है या हादसे का। ई-रिक्शा के बारे में पता किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।  
- अरविंद कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed