{"_id":"5952a2514f1c1b82208b46f3","slug":"dude-punishes-the-young-man-on-dj-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर महिलाओं संग डांस के लिए रोकने पर युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर महिलाओं संग डांस के लिए रोकने पर युवक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
man beaten by the in laws
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक युवक ने लखनऊ में एक युवती से शादी कर ली और उसके बाद वह वहां से लापता हो गया। यह युवक पिछले काफी समय से हाथरस में अपने घर पर ही रह रहा था और युवती को इसकी खबर तक नहीं थी। मंगलवार को युवती को जब इसका पता चला तो वह अपनी बहन को यहां आई और अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरा घटनाक्रम बताया। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हुए हैं।
इस युवती का कहना है कि हाथरस के चक्की बाजार निवासी एक युवक ने लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में 10 फरवरी 2016 को उससे शादी की थी। कुछ दिनों बाद ही यह युवक हाथरस लौट आया था। उसके बाद से लगातार यह युवक उसे फोन पर जल्द ही लखनऊ आने की बात कहकर उसे गुमराह कर रहा था। शक होने पर युवती ने युवक के दोस्तों से संपर्क साधना शुरू किया। धीरे-धीरे उसे पता चला कि युवक के कई और लड़कियों से भी संबंध हैं। युवती की मानें तो आरोपी युवक ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। युवती के मुताबिक उसे युवक के दोस्तों से पता चला कि 27 जून को आरोपी किसी और लड़की से शादी करने जा रहा है।
यह युवती आगरा में अपनी बहन के यहां आई और उसके साथ मंगलवार को हाथरस पहुंची। युवती की शिकायत पर एएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच के लिए भेजा। पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। ताला देखकर पुलिस वहां से लौट आई। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।