फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Diver empty hand after six hours of search

छह घंटे की खोज के बाद भी गोताखोर खाली हाथ

Thu, 01 Feb 2018 12:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 01 Feb 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Diver empty hand after six hours of search
स्टीमर से किशोर की तलाश करता गोताखोरों का दल । - फोटो : Amar Ujala
शहर के मोहल्ला खंदारीगढ़ी नगला अलगर्जी रोड पर पीसीएफ गोदामों के निकट पोखर में रेलवे कर्मी के पुत्र के डूबने की आशंका पर बुधवार को दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने इस ऑपरेशन में गोता खोरों एवं स्टीमर की भी मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन


पीएसी एटा से एक स्टीमर व 14 गोताखोरों की टीम को यहां बुलाया गया। इनकी मदद से पुलिस ने करीब छह घंटे तक पोखर में लापता किशोर की तलाश कराई गई, लेकिन खोजी दल के हाथ खाली ही रहे। इधर लापता किशोर का पता नहीं लगने से उसके परिवार वालों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह हाथरस गेट कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि शहर के नगला अलगर्जी रोड पर पीसीएफ गोदाम के पास बनी पोखर में रेलवे कर्मी अद्भुत कुमार निवासी नगला अलगर्जी रोड का 14 वर्षीय पुत्र धर्मेश डूब गया है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस ने पोखर में किशोर की काफी तलाश कराई, लेकिन कई घंटों की मशक्कत के बाद भी किशोर का कुछ पता नहीं लगा। सामान्य गोताखोर एवं आसपास के लोगों की मदद से पुलिस द्वारा किए गए सभी प्रयास बेकार गए। किशोर को खोजने में कामयाबी न मिलने पर इलाके के लोगों ने पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाते हुए रोड जाम कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर इन लोगों को वहां से हटाया।


इसके बाद पुलिस ने बुधवार को सुबह 11 बजे एटा की विशेष गोताखारों की टीम मय स्टीमर हाथरस बुलाई। इस टीम ने पोखर में इस किशोर की तलाश के लिए कई घंटों तक प्रयास किए, लेकिन देर शाम तक गोताखोरों का यह विशेष दल भी किशोर का पोखर में कोई पता नहीं लगा सका। कोतवाल हाथरस गेट एके सिंह का कहना है कि पोखर में करीब छह घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं लगा है। कोतवाल का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि पोखर में किशोर डूबा नहीं है। यह कहीं और चला गया है। उसकी तलाश जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed