{"_id":"5b4b8f1a4f1c1b36748b4f48","slug":"deteriorated-youth-killed-buried-body-in-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट फाड़कर दलित युवक की हत्या, खेत में शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट फाड़कर दलित युवक की हत्या, खेत में शव फेंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली की चौकी वाजीदपुर के अंतर्गत गांव ईसेपुर में सड़क किनारे एक खेत में रविवार की दोपहर दलित युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला घोंटकर और धारदार हथियार से पेट फाड़कर उसे मौत के घाट उतारा गया था।
युवक शुक्रवार से लापता था। परिजनों ने गांव के की कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या का शक जताया है।
गांव निवासी युवक पिंटू (20) पुत्र कुंवरपाल शुक्रवार की दोपहर से घर से गायब था। इधर पिंटू के बड़ा भाई राजेश नोएडा में नौकरी करता है। उसका पिछले दिनों एक्सीडेंट हो गया था इसलिए माता-पिता वहां गए थे। उन्हें जब पिंटू के गायब होने की सूचना मिली तो वह शनिवार को गांव वापस आ गए। मृतक के पिता ने शनिवार की दोपहर में चौकी वाजीदपुर पहुंचे और पिंटू के गायब होने की बता पुलिस बताई।
पुलिस ने जब गांव जाकर खोजबीन की तो पिंटू का शव उसी के खेत के किनारे मेड़ के पास पड़ा मिला। पिंटू का पेट चाकू से फाड़ा गया था और गला दबाने के निशान गर्दन नजर आ रहे थे। सूचना पाते ही मौके पर कोतवाल मनोज कुुमार शर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए। जिले पर सूचना प्राप्त होते ही एसपी, एडीशनल एसपी डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल मनोज शर्मा के अनुसार प्रथमदृष्टया घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि पिंटू की हत्या कहीं और की गई है तथा सबूत मिटाने के लिए शव को यहां फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।