{"_id":"5978db2f4f1c1b1a238b4815","slug":"death-of-farmer-kohram-in-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से किसान की मौत, परिवार में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो हसायन (हाथरस)।
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
करंट से किसान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव जरैरा में बुधवार की दोपहर को विद्युत खंभे पर लगी सपोर्ट में दौड़ रहे करंट की चपेट से किसान की मौत हो गई। दुर्घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस और बिजली अधिकारियों को भी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महेशचंद्र शर्मा पुत्र साहब सिंह निवासी जरेरा गांव में अपने खेत पर धान की फसल में पानी लगा रहे थे। तभी अचानक उनके खेत पर लगे ट्रांसफॉर्मर के जोड़े की सपोर्ट से टच गए। सपोर्ट में जबर्दस्त करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट से उनकी मौके पर ही तड़प तड़पकर मौत हो गई। जैसे ही आसपास के किसानों ने यह हादसा देखा तो इसकी सूचना तुरंत बिजलीघर पर दी।
बिजली कर्मियों ने आनन-फानन सप्लाई बंद कराई। तब कहीं जाकर किसानों ने मृतक महेशचंद्र के शव को खेत से बाहर निकाला। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक किसान के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनमें से एक पुत्री पूजा की शादी हो चुकी है। किसान के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी जरैरा चौकी प्रभारी को दे दी गई।