फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of Farrukhabad man found in Hathras

फर्रुखाबाद के युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 11 Dec 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 11 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Farrukhabad man found in Hathras
crime scene
शहर के लाला के नगला इलाके में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। दोपहर को शव की शिनाख्त फर्रुखाबाद निवासी युवक के रूप में हुई। युवक के बहनोई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की गहराई से जांच किए जाने की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक मरने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन


लाला के नगला में रविवार सुबह लोगों ने युवक का शव लावारिस हालत में एक कारखाने की दीवार के किनारे सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। युवक के गले में एक कपड़ा पड़ा हुआ था। उसके बाकी कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पैरों में चप्पल तक नहीं थी। शरीर पर मौजूद कपड़ों के अलावा भी कुछ और कपड़े शव के पास ही पड़े थे। शव मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर शहर कोतवाल जेएस पवार और चौकी इंचार्ज वेदपाल पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए। देर तक पूछताछ के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दोपहर को शव की शिनाख्त उसके सदर कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर निवासी धर्मेंद्र ने की। धर्मेंद्र ने बताया कि मृत युवक विजय सक्सेना पुत्र राजू सक्सेना उसका साला था। उसकी उम्र करीब 27 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह विवाहित था और उसके एक संतान भी है। युवक फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके का रहने वाला था। तीन साल पहले युवक दौरा पड़ने के कारण गिर गया था। इससे सिर में चोट लग गई थी। चोट लगने के कारण युवक की मानसिक हालत बिगड़ गई थी, तभी से वह मानसिक रूप से बीमार रहने लगा था। वह कभी भी बिना बताए घर से चला जाता था।

युवक कायमगंज स्थित अपने घर से 15 दिन पहले ही निकल आया था। दो दिन पहले कायमगंज में कुछ लोगों ने उसे एक पुलिया के किनारे देखा था। हाथरस में उसकी छोटी बहन आरती की ससुराल है। वह कब हाथरस आ गया किसी को पता नहीं चला। यही नहीं हाथरस आने के बाद भी वह इधर-उधर लावारिस हालत में भटक रहा था लेकिन अपने बहन के घर को नहीं तलाश पाया।


धर्मेंद्र ने कहा कि पुलिस को विजय की मौत की गहराई से जांच करनी चाहिए। कोतवाल जेएस पवार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का सही कारण पता चलेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed