फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dalit teenager murdered bodies dumped in a field

दलित किशोर की हत्याकर शव खेत में फेंका

Tue, 01 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 01 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dalit teenager murdered bodies dumped in a field
गांव दयालपुर में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मुरसान क्षेत्र के गांव दयालपुर के खेतों में मंगलवार शाम को ग्रामीणों को गांव के ही दलित किशोर का रक्त रंजित शव पड़ा दिखाई दिया। किशोर गांव के एक किसान के यहां मजदूरी करने गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने यह भी कहा कि दबंगों ने उन्हें पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी दी है। हत्या की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही थी। 
विज्ञापन


अमित (17) पुत्र हरीशचंद्र मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह गांव का एक किसान उसे अपने खेतों में आलू की बुवाई के लिए ले गए थे। इसके बाद शाम को अमित का शव खेत में मिला। शव कई जगह से कटा हुआ था। परिजनों ने कहा कि देर तक घर नहीं आने पर वह अमित की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उन्हें शव के खेत में होने की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर के रोटावेटर से कुचलकर अमित की हत्या कर दी गई है। जब परिजनों से तहरीर नहीं देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं मुरसान कोतवाल छोटेलाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

किशोर की मौत के मामले में थानाध्यक्ष को जांच दे दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 
-केशव चौधरी, एसपी हाथरस
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed