फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cylinder fire , three children trapped in the house

सिलेंडर में लगी आग, घर में तीन बच्चे फंसे

Sun, 06 Mar 2016 01:19 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
 Cylinder fire , three children trapped in the house
मकान में आग लगने के बाद लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशगंज में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। घर के अंदर मौजूद तीन बच्चे इस आग में फंस गए इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की और बच्चों को घर के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग बुझने के बाद पहुंची दमकल ने सिलेंडर के लीक होेने की जांच की। 
विज्ञापन

बताया जाता है कि बच्चों के पिता की मृत्यु हाल ही में बीमारी के बाद हो गई थी। रविवार को उनके त्रयोदशी भोज के लिए सिलेंडर को घर के बाहर रखकर पकवान बनाए जा रहे थे। लीकेज होने के कारण आग लग गई जो पास रखे कपड़ों के जरिए पूरे घर में फैल गई। हादसे के समय बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। लोग आसपास घरों से बाल्टियां भरकर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। आधा घंटे की मेहनत के बाद लोगों ने इस आग पर काबू पाया और बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed