{"_id":"59da5f8e4f1c1bcc538b65d0","slug":"curved-husband-dies-ahead-of-train-on-karava-chauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर ट्रेन के आगे कूदा पति, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करवाचौथ पर ट्रेन के आगे कूदा पति, मौत
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदा पति
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ के दिन पत्नी से अनबन के बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने मुरसान पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी और ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के सुखरना खुर्द निवासी विजय सिंह के मुताबिक उनके 28 वर्षीय बेटे जीतू का बीते कई साल से मुरसान क्षेत्र के चौकड़ा गांव निवासी पत्नी से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। जीतू की पत्नी बीते कई साल से मायके में रह रही हैं। जीतू कई बार उसे अपने घर ले जाने की कोशिश कर चुका था।
पिता विजय सिंह का आरोप है कि ससुराली हर बार जीतू को अपमानित करते थे। आहत होने के बावजूद वह अपनी पत्नी को घर ले जाना चाहता था। करवाचौथ के नजदीक आने पर पांच अक्तूबर को वह पत्नी को लेने ससुराल आया था। तब से वह यहीं रह रहा था। हर रोज उसे ससुराली अपमानित कर रहे थे।
विज्ञापन
पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। रविवार सुबह जीतू ने ससुरालियों को मनाने की आखिरी कोशिश की, लेकिन पत्नी और उसके परिजन तैयार नहीं हुए। इससे आहत जीतू ने कंचना फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल पर पहुंची मुरसान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। मुरसान एसओ जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।