{"_id":"5a1d9aab4f1c1b4e718b616c","slug":"crashing-dead-teenager-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढा बना जानलेवा , किशोरी की जान गई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड्ढा बना जानलेवा , किशोरी की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अति व्यस्त चौराहा चामड़ गेट के पास हुआ गड्ढा जानलेवा बन गया। मंगलवार शाम को बाइक द्वारा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक गड्ढे में अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी उसकी बहन गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। हादसे से लड़की के परिवार में कोहराम मच गया है।
घटनाक्रम के अनुसार 17 वर्षीय शशी पुत्री हाकिम सिंह निवासी सोखना अपने बड़े भाई राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर मीतई में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान जब युवक की बाइक चामड़ गेट पर पहुंची तो यहां सड़क खराब होने के कारण बाइक असंतुलित हो गई। बाइक पर पीछे बैठी शशी झटके के साथ सड़क पर आ गिरी।
उसका सिर तेजी से सड़क से जा टकराया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। युवक ने बाइक को रोककर जब तक बहन को उठाया, तब तक वह अचेत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बागला जिला अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लड़की की मौत से उसके परिजन सदमे की हालत में थे।