फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   cow smuglers hit the policeman

गो-तस्करों ने सिपाही पर चढ़ाया ट्रक

Mon, 16 Nov 2015 11:14 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 16 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। मंडी समिति के पास गो-तस्करों ने एसओजी सिपाही पर ट्रक चढ़ा दिया। हालांकि सिपाही इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जख्मी हालत में आगरा रेफर किया गया है। गो-तस्कर रविवार रात मंडी समिति के पास गायों को जबरन ट्रक में भरकर ले जा रहे थे तभी वहां से गुजर रहे सिपाही ने बाइक रोककर उन्हें ऐसा करने से मना किया। थाना हाथरस गेट पुलिस इस मामले में सिपाही की लिखित शिकायत पर जल्द कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मंडी समिति में बड़ी संख्या में आवारा पशुओं का बसेरा रहता है। दिन में मंडी में घूमने वाली गायें अक्सर रात सड़क के किनारे गुजारती हैं। गो-तस्करों की इन पर नजर रहती है। पहले भी कई बार यहां से आवारा गायों को तस्कर ले जा चुके हैं। रविवार रात को एसओजी सिपाही नागेंद्र यादव और एक अन्य युवक हेमंत अलीगढ़ रोड पर मौजूद ढाबे पर खाने खाने निकले थे। वापसी में उन्हें एक ट्रक खड़ा दिखाई दिया, जिसमें कुछ लोग सड़कों पर बैठी गायों को जबरन ट्रक में चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। नागेंद्र यादव ने अपनी बाइक ट्रक के सामने खड़ी की और गो-तस्करों को चेतावनी दी। वह बाइक से उतर पाते इतने में पहले से स्टार्ट ट्रक के ड्राइवर ने रेस दे दी। ट्रक बाइक को रौंदता हुआ निकल गया। बाइक पर बैठे सिपाही और युवक को जरा भी मौका नहीं मिला। हेमंत को चोट आई, लेकिन सिपाही के बायें पैर की हड्डी टूट गई। ट्रक निकलने के बाद तमाशबीन लोग सिपाही के पास पहुंच गए। थाना हाथरस गेट पुलिस को सूचना मिली कि मंडी समिति के पास सड़क हादसा हो गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे सारा माजरा समझ में आया। थानाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि आला अधिकारियों को इस बारे में बता दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed