{"_id":"59d123fc4f1c1bcc538b52fa","slug":"container-tricks-bike-jam-rusha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर ने बाइक को रौंदा, जाम-हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर ने बाइक को रौंदा, जाम-हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस रोड पर पशु पैठ स्थल के निकट बाइक सवार युवक को कंटेनर ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि कंटेनर का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे से गुस्साए मृतक के ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
गांव नगला गुलाबी निवासी 20 वर्षीय सुनील पुत्र विजेंद्र सिकंदराराऊ में नौकरी करता है। शाम करीब छह बजे वह बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। चश्मदीदों ने बताया कि पैठ स्थल के पास सामने से आ रहे कंटेनर का टायर बर्स्ट हो गया। इससे असंतुलित होकर कंटेनर ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक का गांव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर है। गांव में खबर पहुंचते ही काफी तादाद में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर आ गये। इधर पुलिस सिकंदराराऊ में मोहर्रम के जुलूस में व्यस्त थी। पुलिस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने वहां जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कोतवाल पीके द्विवेदी तथा ग्रामीणों में नोकझोंक हो गई। ग्रामीण एसडीएम को मौके पर बुलाने की बात कह रहे थे। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए गाड़ी में रख लिया। मुआवजे के आश्वासन के बाद डेढ़ घंटे बाद जाम खुला।