कंप्रेशर का पाइप फटा, चार लोग जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित भारत इंडस्ट्रीज के नाम से रंग बनाने की फैक्ट्री है। इस रंग में आवश्यकता के अनुसार केमिकल का उपयोग होता है, जिसके लिए कंप्रेशर लगा हुआ है। शनिवार दोपहर को अचानक तेज धमाके के साथ फैक्ट्री के कंप्रेशर का पाइप फट गया। हादसे में मोहिनी देवी (40) पत्नी शंकरलाल निवासी इंडस्ट्रियल एरिया एवं सोनम पत्नी आशीष कुमार एवं उनका आठ माह का बेटा राजेश और चार वर्ष की बेटी गुलशन के ऊपर केमिकल के छींटे आ गए, जिससे यह चारों घायल हो गए हैं। घायलों के अलावा कुछ और मजदूरों के परिवार इसी फैक्ट्री परिसर में रहते हैं। जिस समय यह दुर्घटना हुई, घायल बच्चे वहीं खेल रहे थे और महिलाएं भी वहीं मौजूद थीं।
इन घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरी घटना की छानबीन की। इसके बाद इन बच्चों और महिलाओं के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। उपचार के बाद वह इनको घर ले गए। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कंप्रेशर का पाइप फटा था। मौके पर जाकर घटना को देखा गया है। घायलों के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर विधिवत रूप से कार्रवाई होगी।