फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Protest against liquor contracts in Bastoi

बस्तोई में शराब के ठेके का विरोध, प्रदर्शन

Mon, 03 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/ सिकंदराराऊ।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/ सिकंदराराऊ। Updated Mon, 03 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Protest against liquor contracts in Bastoi
गांव बस्तोई में शराब का ठेका खोलने को लेकर सिकंदराराऊ तहसील परिसर में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे से हटकर आबादी में खुल रहे शराब और बीयर के ठेकों का विरोध रुक नहीं रहा। सिकंदराराऊ में हाथरस रोड पर गांव बस्तोई में देसी शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाएं उतर आई हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सोमवार को तहसील परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। एसडीएम सिकंदराराऊ केहरी सिंह को इस बारे में ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

पहले देसी शराब का यह ठेका हाथरस मार्ग पर बस्तोई पुल पर था। हाईवे से ठेका हटाने के सरकारी आदेश के बाद ठेकेदार ने अब गांव बस्तोई में ठेका खोलने के लिए दुकान भी ले ली। ग्रामीणों को जैसे ही पता लगा कि अब गांव में अंदर देसी शराब बिकेगी तो विरोध के स्वर मुखर हो गए।
विज्ञापन

दोपहर को बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग कोतवाली सिकंदराराऊ पहुंच गए और गांव में ठेका खुलने के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम केहरी सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जहां ठेका खोला जा रहा है। वहां से नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सोसायटी कार्यालय है। मांग की गई इस ठेके को अन्यत्र खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed