फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   cmo

एनएच पर रोकी गाड़ी, सीएमओ को घेराव

Sun, 24 Jan 2016 11:34 PM IST
hathras
hathras Updated Sun, 24 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
cmo
हाथरस। मानदेय दिए जाने सहित अन्य कई मांगाें को लेकर रविवार को महौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकत्रियों ने जमकर हंगामा काटा। आशा कार्यकत्रियों ने जिला अस्पताल के सामने एनएच पर सीएमओ की गाड़ी को रोककर उनका घेराव कर लिया और जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साई कार्यकत्रियों ने इसकी शिकायत डीएम से भी की।
विज्ञापन

गांव महौ स्थित सीएचसी की आशा कार्यकत्रियों में काफी समय से मानदेय नहीं दिए जाने, बैठक में बुलाने के बाद भी भत्ता नहीं दिए जाने और जिला अस्पताल में आशाओं के लिए कोई भी वार्ड नहीं होने से काफी गुस्सा था। कई बार इन कार्यकत्रियों ने सीएचसी के प्रभारी और सीएमओ से भी मानदेय दिए जाने व अन्य समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई, लेकिन अफसर अनसुनी करते रहे। रविवार को इन आशा कार्यकत्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। आशा कार्यकत्रियों ने अलीगढ़ रोड की तरफ जा रही सीएमओ की गाड़ी को जिला अस्पताल के सामने रोक लिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

आशाओं का कहना था कि शहरी आशाओं को चार हजार रुपये का मानदेय मिल रहा है, लेकिन उन्हें कोई मानदेय नहीं दिया जा रहा। सीएचसी पर बैठक के उपरांत पानी पीने और बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है। बिना सुविधा शुल्क के कोई देय नहीं दिया जाता। टीकाकरण करने का भी कोई भुगतान नहीं किया जा रहा। इन आशाओं ने मांग पूरी नहीं होने पर 27 जनवरी से चलने वाले मातृत्व सुरक्षा सप्ताह का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने आशाओं को आश्वासन देकर शांत कर दिया। इसके बाद इन कार्यकत्रियों ने डीएम से भी शिकायत की। डीएम ने भी शिकायत को गंभीरता से लेकर सीएमओ को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed