{"_id":"d3b0e9b051fc98e484b39d8e36543073","slug":"child-kidnap-in-election-emenity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मासूम को अगवा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में मासूम को अगवा किया
hathras
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस (ब्यूरो)। प्रधानी के चुनाव की रंजिश शनिवार को मुखर हो गई। अपने भाई को जबरन बैठाए जाने से बौखलाए एक युवक ने प्रधान पद के उम्मीदवार के नाती को शादी समारोह से अगवा कर गहरे कुंए में फेंक दिया। परिजन बच्चे को पूरी रात ढूंढ़ते रहे। शुक्र रहा कि गहरे कुंए में गिरने पर भी छह साल का यह मासूम बच गया। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने विलाप सुन बच्चे को कुंए से बाहर निकाला। बच्चे ने आरोपी का नाम परिजनों के सामने उगल दिया तो वह गांव से फरार हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद बच्चे की हालत सामान्य है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर जाटान में दिनेश कुमार शर्मा प्रधान पद के उम्मीदवार हैं। बताया जाता है कि गांव से कई और लोग चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। गांव का रिंका पुत्र राजेंद्र अपने भाई को जबरन बैठाए जाने से बौखला गया। आरोपी ने पाला बदला और अपना इरादा जाहिर किए बिना वह दिनेश कुमार के साथ प्रचार में जुट गया। जिससे उस पर किसी को शक न हो। शुक्रवार को दिनेश के भाई विजय सिंह की बेटी की बारात गांव में आई थी। दिनेश के नाती प्रिंस (6) पुत्र अरविंद को रिंका ने चुपचाप समारोह से अगवा कर लिया और गांव से बाहर खेत पर ले जाकर जमकर पीटा। वह बच्चे को गांव से दूर एक कुंए पर ले गया और वहां उसे नीचे फेंक दिया। बच्चे ने यह पूरी कहानी पुलिस ओर परिजनों को बताई। पुलिस के मुताबिक बच्चे को मरा समझ आरोपी रिंका समारोह में फिर से शामिल हो गया। वह दिनेश शर्मा के साथ रात को बच्चे की तलाश में जुटा रहा और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के दौरान भी मौजूद रहा। प्रिंस के सिर में गिरने से गहरी चोट आई है। जिला अस्पताल में उसके सिर का एक्स-रे कराया गया। उपचार के बाद परिजन प्रिंस को घर ले गए। थानाध्यक्ष अजय कौशल का कहना है कि मामले की जांच के बाद मुकदमे को हत्या के प्रयास में बदला जा सकता है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।