फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chatura associate the two and arrested

चतुरा के दो और सहयोगी गिरफ्तार 

Thu, 14 Apr 2016 12:15 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। सट्टा माफिया चतुरा, उसके पुत्र और सहयोगियों के खिलाफ पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली हाथरस गेट में कोतवाली हाथरस जंक्शन के प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। इसके तहत चतुरा, उसके पुत्र सोनू को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोप में सिम कार्ड विक्रेता विपिन कुमार को नामजद किया गया है। यह रिपोर्ट आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120 वी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चतुरा के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में यह 30वां मुकदमा है। पुलिस ने चतुरा के दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व सट्टा माफिया चतुर्भज गुप्ता उर्फ चतुरा और उसके पुत्र सोनू ने पुलिस को फोन पर धमकी देने एवं पुलिस के खिलाफ षडयंत्र कर आपराधिक मामला तैयार करने के प्रयास किए। इन दोनों की वार्ता कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में हुई थी, जिससे इनके खिलाफ मुकदमा कोतवाली हाथरस जंक्शन में दर्ज कराया गया था। कोतवाली हाथरस जंक्शन के प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने घटना की जांच की, जिसमें सामने आया कि इन पिता-पुत्र को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाला इनके कारोबार में शामिल युवक विपिन कुमार निवासी सीर था, जोकि नगला अलगर्जी मार्ग पर चतुरा के घर के पास ही सिम बेचने की दुकान करता है। एसओ ने बताया कि पुलिस ने इस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने इन पिता-पुत्र को फर्जी सिम उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। एसओ ने बताया कि चतुरा के साथ सट्टे का करोबार करने वाले देवेश प्रताप उर्फ रामू निवासी नगला चौबे को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।
विज्ञापन



नशीले पाउडर सहित एक गिरफ्तार
शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने नगला भीम निवासी युवक अनार सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से भी 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ सट्टे का कारोबार करने एवं नशीला पाउडर बेचने की धारा 13 जी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed