{"_id":"5b65f6934f1c1bee748b7e85","slug":"car-hits-peoples-in-hathras-one-lady-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार ने राहगीरों को रौंदा, गर्भवती महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार ने राहगीरों को रौंदा, गर्भवती महिला की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद दीवार में घुसी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। कस्बा बिसावर के अड्ड़े के पास एक गर्भवती महिला को ऑल्टो कार ने रौंद दिया। गंभीर हालत में महिला को आगरा उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार अकराबाद अलीगढ़ निवासी पूनम पत्नी अरविंद और उसका पति अरविंद बिसावर अड्डे के पास एक ढकेल से केले खरीद रहे थे। ढकेल के पास ही पदम सिंह निवासी सराय दाऊद खड़ा था।
इतने में ही सादाबाद की ओर से एक ऑल्टो कार आई और ढकेल सहित एक दीवार में घुस गई। इससे इस कार की चपेट में आकर पूनम की मौत हो गई। बताते हैं कि पूनम गर्भवती थी। अरविंद और पदम सिंह घायल हो गए। इधर, ऑल्टो में सवार दो लोग भी घायल हो गए। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने भी घटना की पुष्टि की है।