{"_id":"5c631621bdec220c1b13ff79","slug":"cantor-car-climbs-eight-injured-including-two-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर-कार भिड़ीं, दो बच्चों सहित आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर-कार भिड़ीं, दो बच्चों सहित आठ घायल
Wed, 13 Feb 2019 12:23 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। आगरा रोड पर कुरसंडा मोड के निकट एक कैंटर और स्विफ्ट कार में आमने सामने से जोरदार भिंडत हो गई। इस भिंडत में कार में सवार दो बच्चों सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को आगरा के लिए रैफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटना में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग अतरौली से आगरा जा रहे थे, लेकिन आगरा पहुंचने से पहले ही सादाबाद में आगरा रोड पर एक कैंटर ने कार को रौंद दिया। सड़क दुर्घटना में कार में सवार जूही पत्नी धीरज, शिवानी पत्नी नीरज, नीरज पुत्र सुभाष, विराट पुत्र नीरज, पार्थ पुत्र नीरज, कुसुम पत्नी प्रदीप, चालक अर्जुन पुत्र रामकुमार निवासी अतरौली गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर मौके पर निरीक्षक क्राइम यूसी पटेल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को मौके से अस्पताल भिजवाया गया। सीएचसी पर
चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों का उपचार किया, लेकिन आठों घायल लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे, इस वजह से सात लोगों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि चालक को परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। सड़क दुर्घटना के बाद आगरा रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मियों ने दोनों वाहनों को साइड में कर जाम को खुलवाया। लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया।