कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी
हाथरस। नयागंज निवासी एक कारोबारी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस नंबर से धमकियां मिल रही हैं, उसे ट्रेस किया जा रहा है।
कारोबारी पुनीर पोद्दार का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से कोई अनजान व्यक्ति उन्हें धमकी दे रहा है। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। धमकी मिलने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। पहले तो धमकियों को कारोबारी ने हल्के में लिया, बाद में लगातार धमकी भरे कॉल आने पर उसने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने उस नंबर क ो सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता चल जाएगा। ऐसा भी मुमकिन है कि वह फर्जी आईडी से फोन कर रहा हो। अगर आरोपी फोन को स्विच्ड ऑफ कर लेता है तो भी उसका पता लगा लिया जाएगा।