फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brothers attacked the girlfriend spoke in Valentine's Week

वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका के भाइयों ने बोला हमला

Sat, 13 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से वेलेंटाइन वीक में मिलने की कोशिश एक प्रेमी को भारी पड़ गई। लड़की के भाइयों ने इस प्रेमी को देख लिया और उसे उस पर सरियों-डंडों से जमकर हमला बोल दिया। आरोपी बेहोशी की हालत में प्रेमी युवक को छोड़कर चले गए। लड़के के परिजनों ने उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। इस मामले में परिजन थाने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। 

विज्ञापन

गांव के लोगों के मुताबिक प्रेमी युगल पड़ोसी हैं। दोनों की छत आपस में मिली हुई है। रोज डे पर लड़की ने लड़के को फूल दिया, जिसका पता लड़के के परिजनों को चला तो उन्होंने लड़की के घर पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद शुक्रवार को लड़के और लड़की ने छत पर मिलने का कार्यक्रम तय किया। दोनों चुपचाप छत पर पहुंचे। हालांकि दोनों के मिलने की बात लड़की के भाइयों को पहले ही पता चल चुकी थी। उसने बाहर से कुछ युवकों को बुला लिया। लड़के के छत पर पहुंचते ही उसे घेर लिया गया और जमकर पीटा गया। 

विज्ञापन

बेरहमी से हुई पिटाई में उसका हाथ टूट गया और सिर में गहरी चोट आई। बेहोशी की हालत में लड़के को उसकी छत पर छोड़कर आरोपी चले गए। लड़के के परिजन उसे खोजते हुए जब कई घंटे बाद छत पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। नाजुक हालत होने के कारण परिजन लड़के को सीधे आगरा ले गए। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार का कहना है कि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत उन तक नहीं आई है। शिकायत मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed