फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP members gave the police 24 -hour ultimatum

भाजपाइयों ने पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Wed, 10 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP members gave the police 24 -hour ultimatum

हाथरस। मुरसान के गांव में दूसरे समुदाय के दबंगों द्वारा दलित किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपाइयों ने मुरसान थाने के एसओ से मिलकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के नेतृत्व में भाजपाई बुधवार को दलित किशोरी के परिजनों से मिले और न्याय दिलाए जाने के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। भाजपाई वहां से मुरसान थाने पहुंच गए और एसओ से भी मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो 24 घंटे बाद भाजपाई पुलिस के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे। इस दौरान भाजपा नेता चौ. चंद्रवीर सिंह, रामकुमार वर्मा, वीरेंद्र सिंह चौहान, कुल्ली चौधरी, दीपक सिसौदिया, ब्रजेंद्र कुमार, राजेश गौतम, सुनीत आर्य, मुकेश पौरुष, मुकेश राना आदि भाजपाई साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed