{"_id":"595a8f5a4f1c1bf6058b4568","slug":"bank-manager-arrest-in-fraud-of-70-lacs","type":"story","status":"publish","title_hn":"70.50 लाख का गबन करने वाला बैंक मैनेजर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
70.50 लाख का गबन करने वाला बैंक मैनेजर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Accused bank Manager
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरसान पुलिस ने पांच हजार के इनामी बैंक मैनेजर को दबोच लिया है। मैनेजर पर कर्ज दिलाने के नाम पर लोगों के खाते से 70.50 लाख रुपये की रकम के गबन का आरोप है। मुरसान में आरोपी मैनेजर के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस मैनेजर की कई महीनों से तलाश कर रही थी। रविवार को उसे दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके से दबोच लिया गया।
सीओ सादाबाद मनीषा सिंह और एसओ जगदीश चंद्र के मुताबिक पश्चिम बंगाल के जिला 24 परगना नॉर्थ के रहने वाले संजीव कुमार घोष केनरा बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह कुछ महीने पहले नगला गजुआ स्थित कलक्ट्रेट की केनरा बैंक के मैनेजर थे। यहां वह ढकपुरा निवासी योगेशराज किशोर गौड़ के संपर्क में आए। बाबू विष्णु कुमार यादव का साथ मिला और तीनों ने लाखों का फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया।
योगेशराज लोगों को बैंक से कर्ज दिलाने का लालच देकर मैनेजर के पास ले जाता। मैनेजर लोन देने के बाद लोगों से बैंक सिक्योरिटी के नाम पर ब्लैंक चेकों पर हस्ताक्षर कराकर रख लेता था। इन चेकों से लोन लेने वाले शख्स के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए जाते थे।
विज्ञापन
इन मामलों का खुलासा होने पर मुरसान थाने में एक-एक कर ठगी के शिकार लोगों ने सात मुकदमे दर्ज कराए। योगेशराज और आरोपी बाबू विष्णु यादव इस समय अलीगढ़ जेल में हैं। वहीं आरोपी मैनजर फरार चल रहा था। पुलिस को हाल ही में पता चला कि वह दिल्ली की कनॉट प्लेस स्थित बैंक शाखा में कार्यरत है। पुलिस ने रविवार को उसे दबोच लिया।