{"_id":"53c87c48896b91bf5795f47dbcbe10cc","slug":"attempt-to-rape-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश
hathras
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर उसकी मंदबुद्धि पत्नी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत करते हुए व्यक्ति ने कहा कि इससे पहले भी आरोपी कई बार महिला से छेड़छाड़ कर चुका है। एसपी ने उसे उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
पीड़ित महिला के पति का कहना है कि घटना 19 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे की है। वह किसी कार्य से घर से बाहर गया था। जब वह लौटा तो उसने आरोपी को अपनी पत्नी के साथ गलत कार्य करते पाया। उसे देख आरोपी भाग निकला। पीड़ित का कहना है कि उसने उसी दिन कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज करा दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखता है और केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है।