{"_id":"56f582b64f1c1b2f02f14ddd","slug":"attack-on-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंगियों ने तोड़ा कार का शीशा, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुड़दंगियों ने तोड़ा कार का शीशा, पथराव
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर चंदपा में हुड़दंगियों ने पत्थर मारकर एक कार का शीशा तोड़ दिया, जिससे दो पक्षों के बीच में जमकर पथराव हुआ। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस बल को भेजा गया। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है, इसलिए पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
गांव के लोगों के मुताबिक एक पक्ष के लोग गांव में होली खेल रहे थे। तभी वहां से एक कार निकली। किसी शरारती युवक ने कार के पीछे पत्थर फेंककर मारा, जिससे कार का शीशा टूट गया। इस पर कार सवार युवक ने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। ये लोग इकट्ठा होकर हमला करने पहुंचे। तभी पहले पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़कर भगा दिया।
मीतई में भी पथराव
हाथरस। होली पर चंदपा थाना क्षेत्र के गांव मीतई में रंग लगाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में पत्थर फिंकने लगे। हालांकि पुलिस के जल्द पहुंचने से शरारती तत्वों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। इस मामले में भी शिकायत नहीं होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।