फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attachment of infamous gangster Vinod jat house

कुख्यात गैंगस्टर विनोद जाट के घर की कुर्की

Mon, 25 Sep 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 25 Sep 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Attachment of infamous gangster Vinod jat house
विनोद जाट के गांव महामोनी में कुर्की की कार्रवाई करते पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद/हाथरस।
विज्ञापन

 

झांसी कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुरसान क्षेत्र के गांव महामोनी में कुख्यात गैंगस्टर और कई मुकदमों में वांछित 50 हजार के इनामी अपराधी विनोद जाट के घर की कुर्की की। विनोद के परिजनों को पहले से ही कुर्की का अंदेशा था, इसलिए घर से सारा कीमती सामान पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था। कुर्की की कार्रवाई में झांसी पुलिस को ज्यादा कुछ हाथ नहीं लगा, लेकिन वह घर के बाहर लगा लोहे का गेट उखाड़कर ले गई। इसके अलावा पुलिस को घर से केवल कुछ बर्तन, गैस चूल्हा, सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरी, रजाई-गद्दे ही मिले। झांसी पुलिस ने सादाबाद में भी विनोद के एक साथी के घर की कुर्की की।


झांसी से 12 जुलाई को 25 करोड़ की फिरौती के लिए सराफ राजेंद्र कुमार अग्रवाल (राजू कमरया) और उनके साथी राहुल अग्रवाल उर्फ राहुल छोले को अगवा करने के आरोपी बर्खास्त सिपाही विनोद जाट की तलाश में झांसी कोतवाली पुलिस कई महीने से लगी है। झांसी पुलिस ने जुलाई के आखिर में भी कई बार महामोनी में दबिश दी थी। 50 हजार का इनाम घोषित होने के बाद भी विनोद जाट की गिरफ्तारी नही हो सकी है। झांसी पुलिस के पास विनोद के घर की कुर्की करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। झांसी पुलिस रविवार शाम करीब छह बजे मुरसान पुलिस के साथ गांव महामोनी पहुंची। झांसी कोतवाली इंस्पेक्टर अजयपाल के अलावा टीम में कई दारोगा शामिल रहे।

विज्ञापन

 

विनोद के घर पर ताला लगा होने के कारण पुलिस दो घंटे तक चली कुर्की की कार्रवाई के बाद परिजनों की गैरमौजूदगी के कारण बरामद सामान की सूची पर पड़ोसियों के हस्ताक्षर कराकर चली आई। इससे पहले सराफा कारोबारियों के अपहरण के मामले में विनोद के साथी और नामजद आरोपी जितेंद्र उर्फ कंजा निवासी तिल्हू बिसावर थाना सादाबाद के घर की कुर्की की गई। कुर्की में जब्त सामान को चौकी बिसावर पर पहुंचाया गया। कुर्की के दौरान आरोपी के परिवार की महिलाओं का विरोध भी पुलिस को झेलना पड़ा। मुरसान एसओ जगदीश चंद्र ने बताया कि वह झांसी पुलिस के साथ कुर्की की कार्रवाई में मौजूद रहे। इससे पहले भी वह झांसी पुलिस के साथ विनोद के घर पर दी गई दबिश में साथ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed