फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Arrested for betting arrest

सट्टेबाजी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 20 Feb 2019 11:59 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 20 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Arrested for betting arrest
पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज तथा मादक पदार्थ विक्रेता नईम। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। कुख्यात सट्टेबाज और मादक पदार्थ विक्रेता नईम आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। कोतवाली पुलिस ने उसे मंगलवार की रात को स्टेट बैंक रोड से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 1,250 रुपये नकद और आधा किलो सफेद पाउडर डायजापाम सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर में नईम सट्टेबाजी का काम कर रहा था। आए-दिन पुलिस को इसकी शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि स्टेट बैंक के मोड़ पर नईम सट्टेबाजी कर रहा है। सूचना पर एसआई ललित कुमार, कांस्टेबल अरविंद ने छापा मारा तो नईम पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद सट्टेबाजी के नंबर नोट कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर सट्टा लगाने वाले तो भाग जाने मे सफल रहे, लेकिन नईम को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टे के 1,250 रुपये नकद और पांच सौ ग्राम सफेद नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि यह सट्टे तथा मादक पदार्थ बिक्री का काम साथ-साथ करता था। कासगंज और एटा से मादक पदार्थ लाकर यहां बेचता था। इसके अन्य साथियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसे एनडीपीसी एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के तहत जेल भेेज गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed