{"_id":"5babcfd3867a557f6149d6d3","slug":"arrested-accused-of-rape-from-niece","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भांजी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक ग्रामीण की नाबालिग बीमार पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने नगला रति के निकट सिंचावली सानी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी का रिश्ते का मामा लगता है।
कोतवाली में बुधवार को सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी हसायन अवधेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि कुछ माह पूर्व एटा जिले की सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विनय नाम के व्यक्ति अपने रिश्ते की भांजी को बीमार होने पर अपने गांव ले गया ओर वहां तंत्र विद्या के बल पर उससे दुष्कर्म करता रहा। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो मामा ने अपनी भांजी को गर्भपात कराने के लिए बाजार से गोलियां लाकर खिलाईं।
किशोरी ने अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी। गर्भपात की गोलियां खाने से हालत बिगड़ने पर किशोरी ने अपने रिश्ते के नाना रामप्रकाश और मामा विनय कुमार के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नाना को पहले ही दबोचकर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि बुधवार को जब कोतवाल अवधेश कुमार कोतवाली के पुलिस कर्मी जतिन कुमार, आवेग कुमार और अनुराग के साथ नगला रति-हाथरस मार्ग से गश्त करके कोतवाली आ रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के दूसरे आरोपी विनय कुमार को दबोच लिया।