{"_id":"5b843db442c792463f794900","slug":"anm-s-son-disrupted-gasoline-sprinkling-in-cmo-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल छिड़क कर सीएमओ के आवास में घुसा एएनएम का बेटा, खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल छिड़क कर सीएमओ के आवास में घुसा एएनएम का बेटा, खलबली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
एएनएम के पुत्र द्वारा सीएमओ आवास पर आत्म हत्या की धमकी देने पर जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में तैनात एएनएम का बेटा अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर सीएमओ आवास में घुस गया। यहां पर उसने सीएमओ को आत्मदाह की धमकी दी। एएनएम को पहाड़पुर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर तैनात किए जाने से उसका बेटा नाराज था। पुलिस के आने से पहले ही वह भाग गया।
हाथरस जंक्शन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर राजवती एएनएम के पद पर तैनात थी। जिसे अब पहाड़पुर उप केंद्र पर तैनात कर दिया गया है। इस बात से नाराज एएनएम का बेटा सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे सीएमओ आवास पर पहुंच गया। यहां पर उसने बाइक से पेट्रोल निकाल कर अपने ऊपर छिड़की और सीएमओ आवास के अंदर दाखिल हो सीएमओ को आत्मदाह की धमकी देने लगा। जिसके बाद खलबली मच गई और इस बात की सूचना सीएमओ ने हाथरस गेट पुलिस को दे दी। इससे पहले कि पुलिस आती युवक वहां से भाग गया।
इस सिलसिले में सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि हाथरस जंक्शन में तैनात राजवती की काफी शिकायतें मिल रहीं थी। इधर पहाड़पुर जिलाधिकारी का गोद लिया गांव है, इसलिए यहां पर एएनएम को तैनात कर दिया गया। एएनएम का बेटा पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रहाथरस जंक्शन में भी हंगामा कर चुका है।