फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anger burst against municipality , road jam

पालिका के खिलाफ फूटा गुस्सा, रोड जाम

Fri, 12 Feb 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Anger burst against municipality , road jam

हाथरस। जलभराव और गंदगी को लेकर गुरुवार को जलेसर रोड के बाशिंदों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने जलेसर रोड को जाम कर दिया और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों से भी इन प्रदर्शनकारियों की नोक-झोंक हो गई। इधर, राहगीर भी जाम लगा रहे लोगों से उलझ गए। 

विज्ञापन

जलेसर रोड पर काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। पालिका द्वारा नियमित रूप से नाले नालियों की साफ सफाई नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में काफी समय से गुस्सा बना हुआ था। कई बार लोगों ने नगर पालिका के अफसरों और चेयरमैन से भी समस्या से निजात दिलाए जाने की गुहार लगाई थी, लेकिन समस्या जस की तस बने रहने के कारण गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने जलेसर रोड पर ढकेल आदि लगाकर जाम लगा दिया और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि जलेसर रोड की हालत काफी खराब है। जलभराव और गंदगी से बीमारियां फैल रही हैं। बच्चे भी आए-दिन इस जलभराव में गिर जाते हैं। राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका के अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने डीएम से भी लिखित रूप से शिकायत की। शिकायत करने वालों में हरीओम, हरवंश, मनीष कुमार, शशीकांत, विनोद, गणेश, श्यामसुंदर, विजय शर्मा, दिनेश, छोटू, दीपक कुमार, मुकेश आदि थे।

विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व जलेसर रोड पर पाइप टूट गई थी। इसे सही कराने के लिए नाला खुदवाया गया है और उसका पानी रोकने के लिए बंधा लगाया था, जिससे यह जलभराव हुआ है। बंधा हटवा दिया है। शुक्रवार तक पाइप भी सही करा दी जाएगी।

- वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed