फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ambulance truck carrying a dead body

शव लेकर जा रही एंबुलेंस की ट्रक से भिड़ंत 

Sat, 22 Jul 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Sat, 22 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Ambulance truck carrying a dead body
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से मैनपुरी मरीज का शव लेकर जा रही एंबुलेंस सिकंदराराऊ क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार हो गई। ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस सवार पांच लोग घायल हो गए। परिवार की एक महिला और एंबुलेंस स्टाफ में शामिल युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। इतना ही नहीं टक्कर से एंबुलेंस में रखा शव भी सड़क पर जा गिरा। 
विज्ञापन



मैनपुरी जनपद के गांव धर्मपुर नगरिया निवासी शैलेंद्र कुमार चौहान के परिवार की एक महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन एंबुलेंस से शव को मैनपुरी लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस में परिवार के राखी पत्नी संदीप, शैलेंद्र सिंह, रानी चौहान, अनु चौहान भी थे। देर रात जैसे ही एंबुलेंस जीटी रोड पर सिकंदराराऊ से एटा की तरफ बढ़ी, मंडी समिति के पास सामने से आ रहे टक्कर ने उसकी जोरदार भिड़ंत हुई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव एंबुलेंस से निकलकर सड़क पर जा गिरा। एंबुलेंस सवार चारों तीमारदार, एंबुलेंस कर्मी आदित्य व चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी भिजवाया। यहां से राखी तथा आदित्य को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। ट्रक वाला टक्कर के बाद फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed