फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After Firing run away three thieves

फायरिंग कर छूट भागे तीन चोर

Tue, 02 Jan 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 02 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
After Firing run away three thieves
chori - फोटो : amar ujala
मुरसान क्षेत्र के गांव नगला अनी में एक घर में चोरी करते हुए तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर आरोपियों ने तमंचों से फायरिंग कर दी और मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों में से एक के परिजनों ने पलटवार करते हुए घर के मालिक पर रंजिशन फंसाने और बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत करते हुए कुलदीप पुत्र गीतम सिंह ने कहा है कि वह सोमवार देर रात जब घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला देखकर उनका माथा ठनका। अंदर जाकर देखा तो गांव के विवेक, छोटू और दीपक चोरी करने में लगे थे। कुलदीप ने मौके से दीपक को पकड़ लिया। इस पर विवेक और छोटू ने तमंचे से फायरिंग कर दी और दीपक को छुड़ा ले गए। कुलदीप के मुताबिक आरोपी घर से एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए और पकड़े जाने पर जल्दबाजी में अपना एक मोबाइल, चप्पल और कपड़े छोड़ गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध
विज्ञापन


चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों में से एक विवेक के परिजनों ने कुलदीप पर हत्या के अंदेशे से अपहरण करने का आरोप लगाया है। मुरसान कोतवाल डीके सिसौदिया का कहना है कि चोरी की तहरीर दी गई थी। आरोपी दीपक, छोटू, विवेक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed