फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   administration team found tax evasion in grain market

अनाज फर्मों पर पकड़ी मंडी शुल्क की चोरी

Wed, 14 Jun 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 14 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
administration team found tax evasion in grain market
फर्म की पत्रावली जांचते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम सदर अमिताभ यादव और मंडी सचिव रामबाबू शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में मंडी के पीछे एक फर्म पर छापेमारी की। यहां छत्तीसगढ़ की एक फर्म के नाम के बोरे भी मिले। इनमें हाथरस में ही चिरबे पैक कराए जा रहे थे। इस परिसर में दो फर्मों का संचालन पाया गया, जिनके रिकॉर्ड में 315 क्विंटल जौ, 240 क्विंटल अंडी, 510 क्विंटल सेला चावल, 143 क्विंटल अरहर दाल, 515 क्विंटल अरहर, 90 क्विंटल चना, 20 क्विंटल मूंगफली का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन


इन फर्मों के रिकॉर्ड में 1160 क्विंटल गेहूं दर्ज था, लेकिन गोदामों में मौके पर मात्र 90 क्विंटल गेहूं ही मिला। इस प्रकार 90 क्विंटल मक्का भी थी, जो रिकॉर्ड में दर्ज पाई गई। मंडी समिति ने दोनों फर्मों को नोटिस जारी किया है। उनसे इन मंडी उत्पादों का रिकॉर्ड नहीं होने एवं बाहर की फर्माें के बोरे इन फर्मों पर पैक होने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


इन सभी मंडी उत्पादों के बारे में रिकॉर्ड नहीं होने की जानकारी की तो फर्म स्वामी कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सके। इस कार्रवाई के बाद मंडी सचिव रामबाबू सिंह ने इन फर्मों के बारे में सेक्टर प्रभारी आदि से भी जवाब मांगा है। छापे के दौरान नायब तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय, प्रभारी राजस्व निरीक्षक मदन शर्मा भी थे, जबकि मंडी सचिव रामबाबू के साथ मंडी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा और हरीशंकर पाठक सहित कई मंडी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed