फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aartio missing young man feared abducted

एआरटीओ से लापता युवक के अपहरण की आशंका

Thu, 25 Feb 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। एआरटीओ कार्यालय से लापता युवक गांव अमरपुर घना का सोनू उर्फ सोनवीर था। उसके भाई आकाश ने थाना हाथरस गेट पुलिस को शिकायत करते हुए युवक के अपहरण की आशंका जताई है। आकाश का कहना है कि 22 फरवरी को 10-12 हथियारबंद लोगों ने एआरटीओ कार्यालय से उनके भाई का अपहरण किया था। 

आकाश का कहना है कि अपहरण के बाद पुलिस या एसओजी के उनके भाई को उठाए जाने की आशंका जताई जा रही थी। इसके बाद हर थाने में उन्होंने संपर्क कर भाई की तलाश की गई, लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी संभावना से इंकार कर दिया। पुलिस के हिरासत में लेने की बात से इंकार करने के बाद सोनू के अपहरण की आशंका गहरा गई है। हाथरस गेट पुलिस ने इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। हालांकि पुलिस सोनू का पता लगाने में जुट गई है। गौरतलब है कि 22 फरवरी को एआरटीओ कार्यालय से युवक को हथियारबंद लोगों ने उठा लिया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी राजेश्वर त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जाएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed