फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A man put the knife on his mother's neck

मां की गर्दन पर चाकू रखकर काटा हंगामा

Sat, 25 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 25 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
 A man put the knife on his mother's neck
चाकू से हमला
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र की होली वाली गली में शुक्रवार रात को एक युवक ने जमकर हंगामा काटा। अपनी मां को जान से मारने की कोशिश की। पुलिस को देखकर जान देने की धमकी दी। महिला ने अपने ही बेटे से खुद को जान का खतरा बताकर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


नशे के आदी इस युवक ने शुक्रवार रात को अपनी मां की गर्दन पर चाकू रखकर परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया, जिससे परिजन सकते में आ गए। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। युवक की करतूत देखकर किसी की हिम्मत महिला को बचाने की नहीं हुई। एक पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक बौखला गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन


खुद को जान से मारने की धमकी देकर उसे गैस सिलेंडर चालू कर दिया और माचिस हाथ में ले ली। पुलिस दरवाजा तोड़कर उपद्रवी युवक को हिरासत में ले लिया। रातभर थाने में हंगामा काटने के बाद अगले दिन पुलिस ने युवक को शांति भंग में पाबंद कर दिया। युवक की मां ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि आरोपी उनका दत्तक पुत्र है। वह नशे का आदी है। वह गांजा और चरस का इस्तेमाल करता है और बेचता भी है। महिला ने कहा कि आरोपी बेटे से उसे जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कहा कि अगर शुक्रवार रात को पड़ोसी उसे बचाने को नहीं आते तो आरोपी उन्हें जान से मार देता। आरोपी युवक का कहना है कि उसकी मां उसे प्यार नहीं करती। वह केवल अपनी सगी बेटियों को ही प्यार करती है। उपेक्षा के कारण वह नशे का आदी हो गया। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेने के बाद शांति भंग करने के आरोप में पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed