फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A lady alligate to Bank Manager that he do sexual harrasment

बैंक मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 06 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
A lady alligate to Bank Manager that he do sexual harrasment
महिला का याौन श्‍ााोष्‍ाण्‍ा - फोटो : फाइल फाेटाे
हाथरस। इंडियन बैंक के मैनेजर पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि लोन देने में पहले तो मैनेजर ने आनाकानी की, बाद में उसने महिला को  अपने घर बुलाया और छेड़छाड़ की। घटना करीब 20 दिन पहले की है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात को इस मामले में मैनेजर के विरुद्ध छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक वह डूडा के तहत लोन मांग रही थी। कई बार उसने बैक मैनेजर के चक्कर लगाए लेकिन वह टालते रहे। मैनेजर के बुलाने पर वह 17 फरवरी को उनके घर पहुंची। यहां अकेले में मैनेजर ने उनका हाथ पकड़ लिया और कमरे के अंदर खींचने की कोशिश की। वह मैनेजर को धक्का देकर भागने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन


हालांकि मैनेजर पी पात्रा का कहना है कि महिला लोन के लिए पात्र नहीं थी। बार-बार उसे मना किया गया लेकिन वह चक्कर लगाती रही। लोन न दिए जाने पर उसने पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में महिला के आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed