फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a deadbody recover near pond

पोखर के पास मिला युवक का शव

Sun, 25 Oct 2015 11:45 PM IST
hathras
hathras Updated Sun, 25 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में एक युवक का शव पोखर के पास मिला। वह कई घंटे से लापता था। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या का अंदेशा जताया है और लड़की के पिता और भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ऐंहन में संजय कुमार पुत्र धर्मपाल की मोबाइल की दुकान है। उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले दोनों घर से आगरा भी चले गए थे। तब लड़की के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी। बाद में कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। शनिवार सुबह से ही संजय लापता था। परिजन उसे तलाश रहे थे। गांव में ढूंढने पर उसकी लाश पोखर के पास मिली थी। संजय के परिजनों का शक लड़की के पिता और भाइयों पर गया। थाना पुलिस को तहरीर दी गई और सभी को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार का कहना है कि पहली नजर में मामला हत्या का नहीं लगता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कोई सुराग नहीं मिला है। फिर भी बिसरा सुरक्षित रखा गया है। शिकायत पर चार लोगों को केवल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद ही कोई मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed