फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   92 thousant looted from business man

व्यापारी को घायल कर 92 हजार लूटे

Wed, 04 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सिकंदराराऊ
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सिकंदराराऊ Updated Wed, 04 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ (हाथरस)। जिले में लूट की वारदातें थम नहीं रहीं। पशु पैंठ में पशु बेचकर बुधवार को सहावर (कासगंज) वापस जा रहे पशु व्यापारी से बोलेरो सवार बदमाशों ने मारपीट कर 92 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर अमापुर-एटा मार्ग पर फेंक गए। मामले की रिपोर्ट कोतवाली देहात एटा में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि कस्बा सहावर निवासी नाजिर पुत्र इब्ले हसन पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। बुधवार को उन्होंने सिकंदराराऊ के हाथरस मार्ग स्थित पैंठ में 92 हजार रुपये में मवेशी बेचे। पैसे रखकर कासगंज जाने के लिए वह पंत चौराहे से सुबह 11 बजे  बोलेरो गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी में बैठे पांच बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर गाड़ी में डाल लिया और कई घंटे इधर से उधर घुमाते रहे।
विज्ञापन


दोपहर के पश्चात मारपीट से गंभीर रूप से घायल नाजिर को बदमाश एटा-अमापुर मार्ग पर सुनसान जगह पर फेंक गए। किसी तरह नाजिर ने घटना की सूचना परिजनों को दी। नाजिर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मामले की लेकर रिपोर्ट कोतवाली देहात एटा में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed