फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   गोली लगने को लेकर घंटों रही गफलत

गोली लगने को लेकर घंटों रही गफलत

Fri, 19 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने को लेकर घंटों रही गफलत

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। मीडियाकर्मी विनोद के गोली लगने की गफलत अलीगढ़ पहुंचने तक रही। अलीगढ़ में उपचार के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उसके गोली नहीं लगी थी, बल्कि गर्दन में रायफल का एक पार्ट घुसा है, जिसे चिकित्सक आपरेशन के बाद निकाल लिया।

आरएसएस के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान जब विनोद व विधायक के बेटे दिनेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो चिकित्सक ने दोनों को फायर आर्म इंजरी बताया और इसी में मेडिकल रजिस्ट्रर में इंदाज भी किया। बाद में विनोद के गले का जब एक्स-रे हुआ तो उसके गले में कोई चीज फंसी थी। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक नवनीत अरोरा ने यही बताया कि विनोद के गले में गोली फंसी हुई है और उसे गन शॉट इंजरी है। इससे वहां लोग और परेशान हो गए।
विज्ञापन


बाद में उसे अलीगढ़ में वरुण ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। वहां जब उसका आपरेशन किया गया तो उसके गोली नहीं निकली बल्कि रायफल का पार्ट निकला। हिस्सा निकला। हुआ यूं था कि फायर करते समय रायफल की मैग्जीन का कवर और रायफल का उसका ऊपर का हिस्सा उड़ गया था और वहीं विनोद की गर्दन में घुसा था। तब यह स्पष्ट हुआ कि उसके गोली नहीं लगी थी। आपरेशन सफल होने की सूचना मिलने पर यहां लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed